17-4-21
दो दिन बाद खुलेगी कृषि मंडी
SK NEWS MP @उज्जैन
कृषि उपज मंडी 19 अप्रैल सोमवार से खुलने जा रही है। नौ दिन बाद मंडी में खरीदी प्रारंभ होने से हजारों किसान अपनी उपज लेकर यहां आएंगे। सैकड़ों व्यापारी और हम्मालों की मौजूदगी में नीलामी कार्य होगा। ऐसे में कोरोना नियमों का पालन करना मुश्किल होगा। इसके लिए मंडी प्रशासन ने कोई पुख्ता प्लान भी तैयार नहीं किया है। ऐसे में मंडी खोलने का निर्णय कोरोना चेन के रूप में सामने आ सकता है। व्यापारियों ने मंडी को एक सप्ताह और बंद रखने की मांग की है। हालांकि अधिकारी अभी तक इसके पक्ष में स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।
व्यापारियों ने की 25 अप्रैल तक मंडी बंद की मांग
इधर व्यापारी संघ ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 25 अप्रैल तक नीलामी बंद रखने की मांग की है। अध्यक्ष मुकेश हरभजनका ने बताया कि बीते सप्ताह में अनेक कारोबारी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। कुछ की मौत भी हो गई है। ऐसे हालात में मंडी खोलने से परेशानी और बढ़ सकती है। मामले में मंडी प्रशासन ढुलमुल रवैया अपना रहा है। कारोबारियों की मांग पर रविवार तक निर्णय लेने की बात कही जा रही है। हालांकि व्यापारी संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी 25 अप्रैल तक नीलामी में भाग नहीं लेंगे।

0 Comments