Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदसौर : कोरोना से बचाव के लिए मंडी में 15 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

 मंदसौर : कोरोना से बचाव के लिए मंडी में 15 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम



मंदसौर

पांच दिन की छुट्टियों के बाद 15 अप्रैल से कृषि उपज मंडी खुलेगी। इस दिन से मंडी में व्यवस्थाएं नई-नई नजर आएंगी। मंडी समिति ने कोरोना महामारी से किसानों, व्यापारियों, हम्मालों सहित सभी की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया है कि 15 अप्रैल से मंडी में उपज के ढेर नहीं लगेंगे, उपज सीधे ट्राली में ही नीलाम होगी। मंडी में प्रवेश भी तभी मिलेगा जब उपज खुली ट्राली में भरी होगी। ढेर उन्हीं किसानों की उपज होगी जो पांच बोरी या इससे कम उपज लेकर आएंगे। पांच से अधिक बोरियों की नीलामी खुली ट्राली में ही होगी। इसके साथ ही सभी के लिए मास्क लगाना और बार-बार हाथ धोने के निर्देश भी जारी हुए हैं। हाथ धोने के लिए मंडी प्रांगण में ही पानी और साबुन की व्यवस्था होगी।


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मंडी में नहीं नीलमी की नई व्यवस्था की जा रही है। मंडी सचिव पर्वतसिंह सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंडी में किसान, व्यापारी, हम्माल-तुलावटी सहित कर्मचारी बड़ी संख्या में होते है। ऐसे में यहां कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बचाव के लिए शारीरिक दूरी आवश्यक है। इसी को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से मंडी प्रांगण में सभी प्रकार की कृषि उपजों की नीलामी खुली ट्रेक्टर-ट्राली में ही की जाएगी। ढेर में पांच बोरी तक की उपज ही नीलाम होगी। इससे ज्यादा उपज के ढेर नहीं लगेंगे। पांच बोरी से अधिक उपज बोरियों में लाई जाती है तो मंडी प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा व न ही नीलाम की जाएगी। इसके साथ ही मंडी में मास्क अनिवार्य रूप से लगाने एवं बार-बार हाथ धोने के निर्देश भी दिए गए हैं।


शनिवार को भी चला मंडी में कामकाज


शनिवार से मंडी में पांच दिन का अवकाश प्रारंभ हो गया है, लेकिन शुक्रवार को अधिक आवक होने के कारण रात तक सभी किसानों की उपज का तौल नहीं हो पाया है। इसके चलते शनिवार को भी उपज तौल का कार्य मंडी में हुआ। इसके बाद मंडी अब उपज से खाली हो गई है और किसान भी अपनी बेचकर चले गए है। अब तक मंडी 15 अप्रैल को खुलेगी।

 

Reactions

Post a Comment

0 Comments