Ticker

6/recent/ticker-posts

दलहन बाजार काबली चना...थोड़ा ठहरकर फ़िर तेज़ी



काबली चने के उत्पादन में पोल आने के चलते समय से पहले ही 1400/1500 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी आने के बाद अब। बाजार में उस हिसाब से लिवाल नही है। अतः एक बार नये माल का दबाव बनने से पूर्व कुछ माल पर मुनाफाबसूली बनती हैं।

जानकारों के अनुसार, खपत के अनुरूप काबली चने का उत्पादन नही है तथा विदेशों से भी कोई लंबा-चौड़ा माल आने वाला नही है। दूसरी ओर इससे पूर्व में आने वाले माल लगभग निपट चुके है। प्रत्येक वर्ष छोटे दाने का काबली चना, बड़े मोटे माल को रोकता था, लेकिन अभी आगे पूरा सीजन खपत वाला आने वाला है। *इस स्थिति में जड़ में मंदा तो नही है, लेकिन एक बार 400/600 रूपए का करैक्शन लगता है।


राजमा चित्रा...अभी और तेज़ी के आसार ..

चीन से राजमा चित्रा का आयात काफी महंगा पड़ रहा है। दूसरी ओ एक मार्च से कुछ देशों द्वारा राजमा चित्रा एवं लोबिया सहित कुछ दालों के शिपमेंट पर कोई तकनीकी सर्टिफिकेट लेने पर बाध्यता की जा रही है। यह सर्टिफिकेट वहां की देश जारी करेंगे, जिसमें कनाडा व ऑस्ट्रेलिया इस सर्टिफिकेट को देने से मना कर दिये है। इसके प्रभाव से चीन के माल की कदर और बढ़ जायेगी।

जानकारों के अनुसार, वर्तमान कीमतों में कोई आयातक माल ज्यादा नही मंगा रहा है, भविष्य में बाजार धीरे-धीरे तेज ही रहेगा। कुछ बड़े आयातक राजमा चित्रा के आयात से पीछे हटने लगे है। अतः बड़ी कंपनियों में ही माल रहने से बाजार अपने कीमतों पर चलेगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments