दैनिक दाल-दलहन बाजार समीक्षा...
चना.. वायदे में तेज़ी से हाज़िर भी मज़बूत.. उड़द..मिलों की पूँछपरख से क़ीमतें सुधरी..मसूर.. दाल मिलों की ग्राहकी से मज़बूत...गेँहू...गर्म मौसम से गड़बड़ाए उत्पादन समीकरण.. कीमतों में सुर्खी..
मौसम का तापमान अधिक रहने से आने वाली रबी सीजन की फसलें प्रभावित हो गई है। वही फ्लोर मिलों की मांग निकलने तथा गेहूं की कीमतें 10 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ गयी। दाल मिलों की मांग निकलने के चलते चने की कीमतें भी 50 रूपए सुर्ख हो गयी।
वायदा तेज रहने तथा दाल मिलों की लगातार मांग बढ़नें के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में चने की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ बोली गयी। लॉरेंस रोड पर पुराने राजस्थानी चने की कीमतें 5125/5150 रूपए एवं नये माल की कीमतें 5075/5110 प्रति क्विंटल पर बोली गयी, जबकि मध्य प्रदेश के नये माल का व्यापार 5100/5125 रूपए एवं पुराने माल का व्यापार 5000/5025 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ। कानपुर में भी चने की कीमतें 5150/5175 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
दाल मिलों की मांग में बढ़ोत्तरी रहने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में तुवर की कीमतों में 50 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी का रूख रहा। लैमन तुवर की कीमतें 6675/6700 रूपए एवं महाराष्ट्र लाईन के माल का व्यापार 6875/6900 रूपए प्रति क्विंटल पर हुआ। मुंबई में तुवर लैमन की कीमतें 6325/6350 रूपए एवं चैन्नई में तुवर लैमन की कीमतें 6375/6400 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी।
दाल मिलों की मांग बढ़ने के चलते दिल्ली दाल-दलहन बाजार में उड़द की कीमतें 50 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी के साथ बोली गयी। दिल्ली बाजार में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7525/7550 रूपए एवं एसक्यू की कीमतें 8475/8500 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी, जबकि चैन्नई में उड़द एफएक्यू की कीमतें 7425/7450 रूपए एवं *एसक्यू की कीमतें 8125/8150 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। मुंबई
में नये उड़द एफएक्यू की कीमतें 7375/7400 रूपए एवं पुराने माल की कीमतें 7275/7300 रूपए प्रति क्विंटल पर सुनी गयी।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली दाल-दलहन बाजार में कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन के मसूर की कीमतों में 75 रूपए की तेजी के साथ 5675/5700 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी।
दूसरी ओर, कनाडा की मसूर की कीमतें मुंबई, मुंद्रा और हजीरा बंदरगाह पर 25-50 रूपए प्रति क्विंटल तेज सुनी गयी।
अनाज बाजार में आटा मिलों की मांग बढ़ने के चलते लॉरेंस रोड पर गेहूं की कीमतें 10 रूपए बढ़कर 1865/1880 रूपए प्रति क्विंटल बोली गयी। गेहूं में तेजी का रूख रहने तथा ग्राहकी निकलने से आटा, मैदा एवं सूजी की कीमतों में स्थिरता रही।
मोटे अनाजों में पोल्टी फीड निर्माताओं की मांग निकलने से बाजरा की कीमतें 1330/1340 रूपए तथा
मक्की की कीमतें 1600/1610 रूपए प्रति क्विंट पर स्थिर सुनी गयी।

0 Comments