समाचार
30-3-21
तौल कांटों का पूजन कर किया खरीदी केंद्रों का शुभारंभ
हरदा जिला मुख्यालय पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने गत दिवस मंडी प्रांगण में खरीदी केंद्रों का शुभारंभ किया। उन्होंने सेवा सहकारी समिति अबगांव खुर्द एवं रूपीपरेटिया के तौलकांटों का पूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों का सम्मान किया।
मंत्री पटेल द्वारा कृषकों को मप्र शासन के नीतिगत निर्णयों से अवगत कराते हुए उद्बोदित किया कि शासन द्वारा देश के फसल उपार्जन के इतिहास में प्रथमवार रबी विपणन वर्ष 2021 - 22 में गेहूं से पहले चना फसल का उपार्जन किया जा रहा हैं, क्योंकि चना फसल गेहूं फसल के पहले आती हैं।
इस वर्ष चना फसल का रकबा गतवर्ष से अधिक होने के कारण, कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चना उपार्जन केंद्र 15 से बढ़ाकर 25 कर दिए गए हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर चना खरीदने से किसानों को दो हजार र्स्पये प्रति क्विंटल ज्यादा मूल्य मिल रहे हैं। यह किसानों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने से उनके मंत्री बनने का सपना साकार हुआ है। उन्होंने चना खरीदी कार्य को पहले कराने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य इतना आसान नहीं था। उन्होंने पूरे प्रदेश में 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का रकबा भी बढ़ाया है। मंत्री पटेल ने कहा कि 1 साल के कार्यकाल में उनके द्वारा अनेक किसान हितैषी फैसले लिए गए हैं। पहले भी जब राजस्व मंत्री थे, तब किसानों के हित में आरबीसी 6-4 में संशोधन करवाया था। जिससे आज किसान प्राकृतिक आपदा में खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति की राशि प्राप्त कर रहे हैं।

0 Comments