Ticker

6/recent/ticker-posts

आवक बढ़ते ही घटे दाम, दो दिन में सरसो, मसूर 600 रुपये की गिरावट



5-3-21

आवक बढ़ते ही घटे दाम, दो दिन में सरसो, मसूर 600 रुपये की गिरावट

आष्टा। 

स्थानीय कृषि उपज मंडी में दिन ब दिन गेहूं, चना, सरसों, मसूर की आवक का दबाव बढ़ता जा रहा है। आवक बढ़ते ही दाम में भी कमी आती जा रही है। सरसों व मसूर में 600 रुपये क्विंटल कीमत हाल ही में कम होने से किसान चिंतित नजर आ रहा है। दूसरी तरफ गुरुवार को कृषि उपज मंडी में आवक करीब 18 हजार क्विंटल की रही, जिसमें सर्वाधिक आवक गेहूं की रही।


रबी फसल की आवक शुरु होते ही दाम गिरना शुरु हो गए हैं। दो दिन के अंतराल में ही सरसों एवं मसूर के दाम प्रति क्विंटल 600 रुपये कम हो गए। इसके अलावा अन्य जिंस में भी प्रति क्विंटल 400-500 रुपये घट गए हैं। गुरुवार को सभी जिंसों को मिलाकर करीब 18 हजार क्विंटल की आवक हुई। इधर व्यापारियों का कहना है कि ऊपर से ही भाव कम हो गए हैं। यही वजह हैं कि व्यापारियों ने नीलामी में उपज के दाम कम कर दिए।


उपज-1 मार्च-3 मार्च


सरसों-4600 से 5380-4500 से 4700


चना-4800 से 5000-4500-4600


मसूर-5300से 5400-4600 से 4800


कि सान बोले सरसों बेचने में नुकसान हुआ


कि सान गजपाल ने बताया कि 1 ट्रॉली में 25 क्विंटल सरसों लाया, जो 4600 रुपये क्विंटल में बिकी। कि सान अमरसिंह ने बताया कि वह 10 क्विंटल सरसों लेकर आया था जो, 4750 रुपये में बिकी। चंदरसिंह ने बताया कि अच्छी क्वालिटी की सूखी सरसों 4500 रुपये क्विंटल में बिकी इससे नुकसान हुआ। कि सानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी में देर होने का मंडी में असर दिख रहा है। जब तक समर्थन पर गेहूं-चना नहीं बिकता तब तक दाम कम मिलने की संभावना है। जबकि कर्जदार व अन्य जरुरतों के चलते कि सान उपज रखने की जगह तत्काल बेचना चाहते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments